KVS Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय के एडमिशन हुए शुरू, यहाँ से फॉर्म भरें

KVS Admission 2023: भारत के विभिन्न राज्यों में उपस्थित सभी केवी विद्यालयों में प्रवेश प्राप्त करने हेतु इच्छुक सभी अभिभावक एवं छात्रों के लिए बड़ी ही खुशी की खबर है क्योंकि केवीएस ऐडमिशन 2023 के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2023-24 हेतु एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया गया है। जो सभी अभिभावक या पेरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन कक्षा 1 में प्रवेश करवाना चाहते हैं उन सभी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का प्रारंभ आज 27 मार्च 2023 सुबह 10:00 बजे से कर दिया गया है सभी पैरेन्‍ट्स को केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने बच्चों का एडमिशन फॉर्म जमा करना होगा। सभी पेरेंट्स ध्यान दें एडमिशन के लिए केवीएस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का समापन 17 अप्रैल 2023 को किया जाएगा।

KVS Admission 2023

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के अंतर्गत केवीं विद्यालयों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा कक्षा 1 से लेकर 12वीं का प्रवेश शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार कक्षा 1 ऐडमिशन रजिस्ट्रेशन हेतु प्रक्रिया का प्रारंभ 27 मार्च 2023 सुबह 10:00 बजे से कर दिया गया है और यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2023 को समापन की जाएगी जिसके पश्चात। संबंधित तिथियों के तहत पंजीकृत प्रत्येक छात्रों की पहली प्रोविजनल लिस्‍ट और वेटिंग लिस्‍ट 20 अप्रैल को जारी होगी और एडमिशन 21 अप्रैल से शुरू होंगे इसके अलावा खाली सीटें रहने पर दूसरी और तीसरी वेटिंग लिस्ट 28 अप्रैल और 4 मई 2023 को जारी की जाएगी।

केवीएस ऐडमिशन शेड्यूल कक्षा 2 से 12

केंद्रीय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा दो से 12 सीट आवंटन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से ऑफलाइन माध्यम के जरिए निर्धारित किया जाता है जो कि केवीएस द्वारा कक्षा ग्यारहवीं को छोड़कर 2 से लेकर 12 तक रजिस्ट्रेशन ऐडमिशन शेड्यूल 03 अप्रैल से 12 अप्रैल 2023 तक निर्धारित किया गया है।एडमिशन नोटिस के अनुसार, कक्षा 1 में एडमिशन के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष है इस सीमा को निर्धारित करने की कट-ऑफ डेट 31 मार्च 2023 होगी। केवीएस कक्षा 2 से लेकर 12वीं तक की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक अभ्यार्थियों के लिए प्राथमिकता श्रेणी और ऑफ़लाइन लॉटरी प्रणाली के आधार पर पेश किया जाता है।

केवीएस ऐडमिशन 2023 हेतु पात्रता मानदंड

राष्ट्रीयता:-

  • प्रत्येक भारतीय मूलनिवासी नागरिकों के बच्चे केंद्रीय विद्यालय एडमिशन हेतु आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
  • किसी भी कारण से भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों के बच्चे भी केवी विद्यालयों में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं

आयु सीमा:-

वर्ग 16 साल8 साल
कक्षा 26 साल8 साल
कक्षा 37 साल9 वर्ष
कक्षा 48 साल10 वर्ष
क्लास 59 वर्ष11 वर्ष्

केवीएस ऐडमिशन 2023 आरक्षण प्रणाली

केंद्र विद्यालय द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार प्रत्येक कक्षाओं में सीट आवंटन प्रक्रिया के दौरान आरक्षित वर्गों के लिए अधिक सीटें प्रदान की जाएगी जिसमें से विकलांग और आरक्षण प्रणाली के तहत ही सीट आवंटन प्रक्रिया निर्धारित की गई है:-

  • अनुसूचित जाति (एससी) 15%
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी) 7.5%
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-एनसीएल) 27%
  • शारीरिक रूप से अक्षम (पीएच) 3%

केवीएस ऐडमिशन 2023 हेतु आवश्यक दस्तावेज

केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक रजिस्ट्रेशन प्रवेश प्रक्रिया में संबंधित प्रत्येक अभिभावक एवं छात्रों के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों को एकत्रित कर लेना चाहिए क्योंकि इन दस्तावेजों के बगैर आपका प्रवेश केंद्रीय विद्यालय में नहीं किया जाएगा:-

  • जन्म प्रमाण पत्र या डीओबी का प्रमाण
  • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण
  • एससी/एसटी/ओबीसी प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस/बीपीएल सर्टिफिकेट
  • सिंगल गर्ल चाइल्ड के मामले में एक हलफनामा
  • कर्मचारी का सेवा प्रमाण पत्र
  • बच्चे के माता-पिता के दादा-दादी के साथ संबंध का प्रमाण।

केवीएस ऐडमिशन 2023 कक्षा 1 हेतु पंजीकरण कैसे करें?

  • केवीएस कक्षा 1 प्रवेश पंजीकरण हेतु सर्वप्रथम आपको ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करने के दौरान आप सभी की स्क्रीन पर मुख्य पृष्ठ ओपन होगा।
  • अब सभी उम्मीदवार मुख्य पृष्ठ पर नीचे स्क्रॉल करते हुए न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक का चयन करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा जिस पर मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करें।
  • सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात नीचे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज कर रजिस्टर विकल्प का चयन करें।
  • अब आपकी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी ट्रांसफर किया जाएगा जिसकी रिक्त स्थान पर पुष्टि करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के दौरान लॉगइन विवरण आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे भविष्य में उपयोग हेतु सुरक्षित रख ले।

कक्षा 1 केवीएस एडमिशन हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का प्रारंभ कब से किया गया है ?

केवीएस द्वारा कक्षा 1 रजिस्ट्रेशन प्रवेश प्रक्रिया का प्रारंभ 27 मार्च 2023 से कर दिया गया है।

कक्षा 2 से लेकर 12वीं तक की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का प्रारंभ कब से किया जाएगा ?

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा कक्षा दो से 12वीं तक की रजिस्ट्रेशन प्रवेश प्रक्रिया का प्रारंभ 3 अप्रैल 2023 से किया जाएगा।

कक्षा 1 प्रवेश हेतु सीट आवंटन प्रक्रिया किस आधार पर निर्धारित की जाती है ?

कक्षा 1 में प्रवेश एक ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली और प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली पर आधारित है।

2 thoughts on “KVS Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय के एडमिशन हुए शुरू, यहाँ से फॉर्म भरें”

Leave a Comment