MP Patwari Syllabus 2023

एमपी पटवारी का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

Full Details

सभी ग्रेजुएट/स्नातक पास अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड द्वारा पटवारी भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड द्वारा पटवारी के लगभग 6755 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

पटवारी परीक्षा में योग्यता हासिल करने के लिए आपको यह जानने की जरूरत है कि पटवारी परीक्षा का सिलेबस क्या और कैसा है।

पटवारी भर्ती 2023 के नोटिफिकेशन के साथ-साथ पटवारी का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न भी जारी किया गया है।

पटवारी भर्ती 2023 की परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

पटवारी भर्ती की परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।

एमपी पटवारी की परीक्षा के लिए एग्जाम पैटर्न के 2 भाग किए गए हैं -

भाग A और भाग B

भाग A में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित विषय शामिल हैं।

भाग A में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

भाग B में सामान्य कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य ज्ञान और योग्यता, सामान्य तर्क क्षमता और सामान्य प्रबंधन आदि विषय शामिल है।

भाग B में भी 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

 एमपी पटवारी सिलेबस की शेष जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें !