सभी कर्मचारियों के लिए आई एक और खुशखबरी, 4% से ज्यादा बढ़ गया महंगाई भत्ता

त्योहार के सीजन में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों को लगातार एक से बढ़कर एक तोहफ़े दी जा रही है। बीते कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 4 परसेंट की बढ़ोतरी का ऐलान कर दी गई थी जिससे केंद्रीय कर्मचारियों में खुशी के लिए दौड़ गई थी। इसी कड़ी में अब राज्य सरकार भी अपने स्तर से अपने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर रही है। कर्नाटक सरकार की ओर से राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 3.75 परसेंट की बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी गई है सरकार के इस आदेश के बाद से कर्नाटक के राज्य कर्मचारियों को मंगाई भत्ते में ₹3.75 परसेंट के इजाफा के बाद अब 38.75 परसेंट हो गई है जो कि पहले 35% थी। ‌

कर्नाटक सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी खास करके यूजीसी एआईसीटीई आईसीएआर पैमाने की व्याख्याओं एवं न्यायिक अधिकारियों कदमा 4% की वृद्धि की घोषणा की गई है इससे राज्य सरकार पर करीब 1109 करोड रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इस बढ़ोतरी के फैसले के बाद से कर्नाटक राज्य के कर्मचारियों में खुशी के लहर दौड़ गई है। सरकार की ओर से यह एक बड़ी खुशी उन्हें पर्व त्योहारों के ध्यान में रख कर दिया गया है जिसका इंतजार राज्य के कर्मचारी काफी लंबे समय से कर रहे थे। ‌ कई सारे राज्य सरकार भी अपने स्तर से अपने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान पर्व त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए कर रहे हैं।

7th Pay Commission

केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारी एवं पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में चार परसेंट की बढ़ोतरी का ऐलान केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कर दी गई थी। केंद्रीय कर्मचारी एवं पेंशनधारी के चार परसेंट दिए में बढ़ोतरी के इस फैसले से देश के करीब 48 लाख 68 हजार कर्मचारी एवं 67.95 लाख पेंशनधारियों को इसका सीधा-सीधा लाभ मिलेगा । इस बढ़ोतरी का ऐलान केंद्रीय कर्मचारी काफी लंबे समय से कर रहे थे मगर सरकार पर्व त्यौहार के इस सीजन में केंद्रीय कर्मचारियों में पेंशनधारी को खास तोहफा दी है। पहले केंद्रीय कर्मचारियों को 42 परसेंट के आधार पर डीए दी जाती है जो की 4 परसेंट की बढ़ोतरी के बाद अब 46 परसेंट के आधार पर सैलरी में इजाफा किया जाएगा।

आपको बता दे कि यह इजाफा 1 जुलाई से लागू की जाएगी ऐसे में अक्टूबर महीने के पेमेंट में जोड़कर सारा पैसा कर्मचारियों को दिया जाएगा जिससे कर्मचारियों को काफी हद तक फायदा होगा। महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी एवं राहत देने के लिए केंद्रीय राजकोष पर प्रतिवर्ष 12857 करोड रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। केंद्रीय कर्मचारी काफी लंबे समय से इसका मांग कर रहे थे केंद्र सरकार मंत्रिमंडल में बैठक के बाद इस 4% की महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान पिछले सप्ताह ही की थी जिससे लाखों कर्मचारियों को सीधा-सीधा फायदा मिला है।

डीए में बढ़ोतरी का भुगतान कब

कर्मचारियों के लिए डीए एवं डीआर में 4% की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी हालांकि जुलाई महीने में होने वाली थी ऐसे में कर्मचारियों को 1 जुलाई से जोड़कर 4% बढ़ोतरी के आधार पर दी जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों को अक्टूबर महीने में मिलने वाली सैलरी में जुलाई अगस्त सितंबर महीने का डीए एक साथ दिया जाएगा। कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी में बाकी बकाया डीए एरियर का भुगतान भी सरकार के द्वारा किया जाएगा। इसका आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। ऐसे में कर्मचारियों को इससे काफी फायदा मिलेगा उन्हें बकाया डीए का भुगतान भी अक्टूबर महीने के सैलरी में कर दी जाएगी।

Leave a Comment